अक्षय नवमी कब है 2024

अक्षय नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है।

अक्षय नवमी को किया गया कर्म अक्षय हो जाता है, चाहे पुण्य कर्म हो या पाप कर्म। अक्षय का अर्थ होता है – जो समाप्त नहीं होता।

इसलिए अक्षय नवमी को दान-पूजा आदि पुण्य कर्म किये जाते हैं और पाप कर्मों (झूठ बोलना, ठगना, चोरी, अभक्ष्य भक्षण, हिंसा इत्यादि) से बचा जाता है।

पञ्चाङ्गानुसार 2024 में अक्षय नवमी 10 नवंबर 2024, रविवार को है।

अक्षय नवमी का पुण्य अक्षय होता है अतः तीर्थ स्नान, गंगा स्नान या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिये।

भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिये। नाना प्रकार के पक्वान्न, फल, मिष्टान्न आदि का भोग लगाना चाहिये।

अक्षय नवमी को कूष्माण्ड दान का विशेष महत्व बताया गया है।