दीपावली कब है

दीपावली सनातन का एक प्रमुख पर्व है किन्तु 2024 की दीपावली को लेकर बहुत विवाद चल रहा है।

यदि हम 31 अक्टूबर गुरुवार की बात करें तो दिन 3:52 बजे तक चतुर्दशी है उसके बाद अमावास्या और अगले दिन 1 नवम्बर शुक्रवार को रात 8 बजकर 16 मिनट तक अमावास्या है।

इस प्रकार दोनों ही दिन प्रदोषकाल में अमावास्या है और यदि दोनों ही दिन प्रदोषकाल में अमावास्या हो तो दूसरे दिन दीपावली मनाई जाती है।

चूंकि दूसरे दिन अर्थात 1 नवम्बर 2024, शुक्रवार को भी प्रदोषकाल में अमावास्या है इस कारण 2024 की दीपावली दूसरे दिन ही है।

इस प्रकार 2024 में दीपावली 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार के दिन है।