शिखा बंधन मंत्र : 3 shikha bandhan mantra

शिखा बंधन मंत्र : 3 shikha bandhan mantra

शिखारहित होकर कर्मकांड में कोई विधान नहीं किया जाता है अपितु कर्मकांड के अतिरिक्त अन्यान्य अनेकानेक कर्मों में भी शिखा बांधे रखना आवश्यक होता है। शिखा के विषय में यदि बांधने के मंत्र की चर्चा करें तो यह चर्चा भी आवश्यक है कि मात्र शिखा बांधने का ही मंत्र नहीं होता अपितु खोलने का भी मंत्र है। शिखा बंधन के भी कई प्रकार के मंत्र हैं और यहां शिखा बंधन के 3 मंत्र दिये गये हैं और शिखा मोचन के मंत्र भी दिये गए हैं, जो आपके लिये उपयोगी हो सकते हैं।

शिखा के नियम, शिखा बांधने के नियम आदि महत्वपूर्ण विश्लेषण कर्मकांड सीखें पर की गयी है क्योंकि विश्लेषण सम्बन्धी आलेख वहीं प्रकाशित किया जाता है और उसके मंत्र यहां दिये जाते हैं। अस्तु यहां शिखा बंधन के तीन मंत्र दिये जा रहे हैं। यदि आप शिखा के बारे में विस्तृत विश्लेषण भी पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

शिखा बांधने का मंत्र

शिखा बंधन हेतु जो प्रमाण है उसमें सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का ही स्थान आता है : गायत्त्र्या तु शिखां बद्ध्वा नैर्ऋत्यां ब्रह्मरन्ध्रतः। जुटिकाञ्च ततो बद्ध्वा ततः कर्म्म समारभेत् ॥

मानस्तोकेति मन्त्रेण शिखाबन्धं तु कारयेत् ॥ – नागदेव

वैदिक मंत्र : ॐ मानस्तोके तनयेमानऽआयुषिमानो गोषुमानोऽअश्वेषुरीरिष: । मानो विरान्रुद्रभामिनो वधीर्हष्मन्तः सदमित्वा हवामहे ॥

शिखा बंधन मंत्र : 3 shikha bandhan mantra
शिखा का महत्व
  • पौराणिक मंत्र (1) : चिद्रूपिणि महामाये दिव्यतेजः समन्विते। तिष्ठ देवि शिखामध्ये तेजोवृद्धिं कुरुष्व मे॥
  • पौराणिक मंत्र (2) : ब्रह्मवाक्य सहस्राणि शिववाक्य शतेन च । विष्णोर्नाम सहस्रेण शिखा ग्रंथि करोम्यहम् ॥

उपरोक्त तीनों मंत्रों के साथ ही शिखा बंधन हेतु गायत्री मंत्र का भी प्रयोग किया जा सकता है।

शिखा मोचन मंत्र

शिखा बांधने के साथ-साथ शिखा खोलने का भी मंत्र है। यदि आप समंत्र शिखा बंधन करते हैं तो आपको समंत्र ही शिखा मोचन भी करना चाहिये।

विनम्र आग्रह : त्रुटियों को कदापि नहीं नकारा जा सकता है अतः किसी भी प्रकार की त्रुटि यदि दृष्टिगत हो तो कृपया सूचित करने की कृपा करें : info@karmkandvidhi.in

मंत्र प्रयोग (कर्मकांड कैसे सीखें) में शास्त्रोक्त प्रमाणों के साथ प्रामाणिक चर्चा की जाती है एवं कई महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा पूर्व भी की जा चुकी है। तथापि सनातनद्रोही उचित तथ्य को जनसामान्य तक पहुंचने में अवरोध उत्पन्न करते हैं। एक बड़ा वैश्विक समूह है जो सनातन विरोध की बातों को प्रचारित करता है। गूगल भी उसी समूह का सहयोग करते पाया जा रहा है अतः जनसामान्य तक उचित बातों को जनसामान्य ही पहुंचा सकता है इसके लिये आपको भी अधिकतम लोगों से साझा करने की आवश्यकता है।